30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान, अब रात को कोई भी भूखे पेट नहीं सोएगा, सभी जरूरतमंद को भोजन कराएगी UP Govt

अब गरीब हो भिखारी कोई भी रात को भूखे पेट नहीं सोएगा। प्रदेश की Yogi Sarkar सभी को भोजन कराएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 22 Jul 2019, 11:10 AM IST

UP CM Yogi Adityanath

अब हर किसी को नसीब होगा खाना, हर जरूरतमंद भोजन कराएगी योगी सरकार

लखनऊ. अब गरीब हो भिखारी कोई भी रात को भुखे पेट नहीं सोएगा। प्रदेश की Yogi Sarkar सभी को भोजन कराएगी। इसके तहत शादी-समारोहों, होटलों और रेस्टोरेंट में बचे खाने को फेंका नहीं बल्कि सहेजा जाएगा उसके बाद यह खाना उन लोगों तक पहुंचाया जाएगा जिनकों इसकी जरुरत है। इससे हर जरुरतमंद इंसान को खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इस खातिर UP government की ओर से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) Department of Food Safety and Drug Administration (FSDA) को जुटाया गया है। कहा है, शादी-समारोहों के अलावा बड़े होटलों और रेस्टोरेंटों में अक्सर बड़ी मात्र में खाना बच जाता। वह व्यर्थ चला जाता है। इस खाने को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाए, ताकि उनका पेट भरा जा सके।

यह भी पढ़ें - लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत आठ एयरपोर्ट होंगे हाईटेक, यूपी सरकार ने किया ऐलान

एनजीओ (NGO) करेंगे मदद

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Chief Food Safety Officer) सुरेश मिश्र का कहना है कि भारत सरकार ने होटलों और रेस्टोरेंट में बचने वाले खाद्य पदार्थो का बेहतर इस्तेमाल हो, इसपर काम शुरू किया है। होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन से संपर्क कर रहे हैं। बचे खाने का संकलन किया जाएगा। फिर इसे जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए एनजीओ की मदद लेंगे।

यह भी पढ़ें - Lucknow Airport को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, Modi Govt ने दी मंजूरी

ये संस्थाएं पहले से करा रही भोजन

सरकार भले गरीबों का पेट भरने के लिए अब चेती हो मगर कुछ संस्थाएं पहले से मददगार बनी हुई हैं। प्रसादम संस्था केजीएमयू, लोहिया और बलरामपुर अस्पताल में रोजाना एक हजार के करीब जरूरतमंदों को निश्शुल्क भोजन उपलब्ध कराती है। शुभ संस्कार समिति भी लंबे समय इस पुनीत कार्य में लगी है। संस्था ने रोटी बैंक की शुरुआत की है। स्कूलों के सहयोग से हर शनिवार को रोटी-सब्जी के पैकेट मंगाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें - जहरीली शराब पर UP CM Yogi Adityanath का बड़ा कदम, बिक्री पर लगेगा Rasuka और Gangster Act