
लापरवाही पर योगी सरकार की सख्त कार्रवाई, 24 केंद्र प्रभारी बर्खास्त
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लापरवाही व भ्रष्टाचारी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान खरीद में लापरवाही मामले में अपर मुख्य सचिव आयुक्त व निबंधक एमवीएस रामी रेड्डी 33 धान क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्यों में उदासीनता और अनियमितता पर एफआईआर दर्ज कराई है। 24 केंद्र प्रभारियों व सचिव पर गाज गिरी है। इन सभी को निलंबित कर दिया गया है और चार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। कार्यों में लापरवाही और गड़बड़ी की शिकायतों पर औरैया के जिला प्रबंधक पीसीयू, जिला प्रबंधक यूपीएसएस, सोनभद्र के जिला प्रबंधक पीसीएफ और कानपुर मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ को निलंबित कर दिया गया है। जिला प्रबंधक पीसीएफ फेतहपुर को स्थानांतरित कर दिया गया है।
लापरवाही पर लिया एक्शन
24 केंद्र प्रभारियों के साथ ही 71 केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी गई है। एक केंद्र प्रभारी को पद से हटाया गया और 28 केंद्र प्रभारियों सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा है कि धान खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
Updated on:
30 Nov 2020 11:17 am
Published on:
30 Nov 2020 11:17 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
