10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव मैरिज करने के बाद युवक पहुंचा थाने, पुलिस के सामने कर बैठा ये चौकाने वाला काम

लव मैरिज की वजह से युवक की जान पर बनी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dhirendra Singh

Nov 18, 2017

Love Marriage

love marriage

लखनऊ. राजधानी में लव मैरिज का खामयाजा एक युवक को अपनी जान को खतरे में डालकर भुगतना पड़ा। शादी के बाद लड़की के घर वालों ने युवक के खिलाफ एक केस दर्ज कराया दिया। वहीं शादी के बाद लखनऊ से बाहर रह रहे युवक को बहाने से थाने बुलाया गया। यहां थाने पहुंचने के बाद पुलिस पूछताछ में युवक इतना घबरा गया कि उसने थाने की बिल्डिंग से नीचे छलांग लगा दी।

मामला इंदिरानगर थाने का है, जहां युवक ने पूछताछ के दौरान बिल्डिंग से छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक इंदिरानगर थानाक्षेत्र में रह रहे मुकेश ने बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाली युवती रोशनी (बदला हुआ ना) से दो महीने पहले लव मैरिज की थी। इसके बाद वह लखनऊ छोड़कर मुजफ्फरपुर में रहने लगा।

मां दी थी तहरीर

एएसपी हरेंद्र कुमार के मुताबिक महेश के खिलाफ युवती की मां ने शिकायत दी थी। तहरीर में मुकेश के खिलाफ लड़की भगाने का आरोप लगाया गया था। इसके लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस की पकड़ में आने के बाद महेश से थाने में पूछताछ की जा रही थी। लेकिन उसी दौरान अचानक कथित आरोपी महेश ने नीचे छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गया। लेकिन इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह खतरे से बाहर है।

धमका कर थाने बुलाया

पीड़ित के मुताबिक दोनों से सहमति से शादी की है। लेकिन दो युवक उसे जानबुझकर फंसाना चाहते थे। वहीं हाल में ही किसी ने फोन पर महेश से कहा कि रोशनी से जबरजस्ती शादी करने के आरोप में उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह बात सुनकर वह लखनऊ आते ही इंदिरानगर थाने पहुंच गया। लेकिन यहां पुलिस बर्ताव देख उसने अचानक बिल्डिंग से छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें - अयोध्या रामजन्मभूमि में घूसे 8 संदिग्ध, दबोचने के बाद एटीएस ने की पूछताछ