
Atmanand School: आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरायपाली में कक्षा पहली से बारहवीं तक की कक्षाओं में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया 14 मई को हुई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी बतौर प्रभारी अधिकारी समिलित हुए। लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है।
विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार पटेल ने बताया कि चयन सूची को विद्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई है। इसका अवलोकन विद्यालयीन समय पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को 16 से 20 मई तक अनिवार्यत: प्रवेश लेना होगा। तिथि के बाद प्रतीक्षा सूची से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया में चपालाल डड़सेना एवं अजय प्रधान शासकीय सेवक पालक सदस्य के रूप तथा हरीश चौधरी एवं गजानन प्रधान विद्यालयीन शिक्षक सदस्य के रूप में समिलित थे।
लॉटरी प्रक्रिया में आदर्श उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जेपी पटेल, विद्यालय के पालक समिति के अध्यक्ष कमल पटेल, सदस्य कमल किशोर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आशीष दास, महेश नायक, पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय के व्यायाता प्रवीण तिवारी ने बनाई एवं संचालन नरेश पटेल द्वारा किया गया।
प्राचार्य मनोज कुमार पटेल ने सभी आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक महेश नायक, प्रदीप सेठ, मीना एस प्रकाश, जलंधर वर्गे, रेखा पुरोहित, लक्ष्मी चौधरी, ज्योति सलूजा, शिवेंद्र सिंह, मौसमी माथुर, मंजिला चौधरी, साकेत राजवाड़े, विनोद चौधरी, श्यामसुंदर दास, आशा शर्मा, धनपत सिदार, हिमाद्री प्रधान, गुलाब चौहान, शोभाराम भोई, घासी, गोमती, गीति बरिहा, केशव चौहान उपस्थित थे।
आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव में लॉटरी के माध्यम से प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहली से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। पहली में 48 विद्यार्थिओं का चयन किया गया। सभी कक्षाओं के प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की गई। प्रवेश प्रक्रिया में विशेष रूप से सभी वर्ग बीपीएल बालक-बालिकाएं एवं एपीएल बालक-बालिकाएं को समिलित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में लीलाधर सिन्हा उपस्थित थे। प्राचार्य एल कुरील ने चयनित छात्रों के भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे के अध्यापन के लिए शुभकामनाएं दी गई। अंग्रेजी माध्यम के प्रभारी सिद्धांत गायगौरे द्वारा चयनित छात्रों के अभिभावकों से जल्द से जल्द दस्तावेजों की मूल कॉपी के साथ स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करने की आग्रह किया गया।
बता दें, स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में प्रवेश के लिए हर साल मारामारी की स्थिति बनती है। खासकर अंग्रेेजी माध्यम के लिए। यहां की पूरी पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होती है और नि:शुल्क पढ़ने का मौका मिलता है। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में आवेदन करते हैं।
स्थिति ऐसी बन जाती है कि क्लास वन के 50 सीटों के लिए एक सीट के पीछे चार से छह गुना तक आवेदन जमा हो जाते हैं। ऐसे में लॉटरी के जरिए बच्चों के नाम निकालकर दाखिला दिया जाता है। इधर प्रवेश के लिए एप्रोच करने वालों की भी लंबी फेहरिस्त रहती है। हालांकि लॉटरी निकालकर प्रक्रिया पारदर्शिता से होने का हवाला दिया जाता है।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। महासमुंद जिले में 13 आत्मानंद स्कूल हैं। महासमुंद शहर में आत्मानंद अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के दोनों ही स्कूल संचालित हैं। इसके अलावा भंवरपुर, भूकेल, सांकरा, कोमाखान, तुमगांव, पटेवा, पिथौरा, बसना, बागबाहरा और सरायपाली में आत्मानंद स्कूल संचालित हो रहे हैं। पालक आत्मानंद स्कूल पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे थे। संचालनालय द्वारा तिथि जारी करने से पालकों को भी राहत मिली है।
पूर्व वर्षों में देखा गया है कि आत्मानंद स्कूलों में निर्धारित सीटों से ज्यादा आए थे। इस बार भी प्रत्येक सीट के लिए जद्दोजहद देखने को मिल सकती है। आवेदन के बाद लॉटरी 5 मई से 10 मई के बीच निकाली जाएगी। एडमिशन की प्रक्रिया 11 से 15 मई तक चलेगी। सहायक संचालक सतीश नायर ने बताया कि आत्मानंद स्कूलों के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 10 अप्रैल से आवेदन किए जा सकते हैं। ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनाें आवेदन कर सकते हैं।
प्रत्येक कक्षा में 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन किया जाएगा। बालिकाओं की संख्या कम होने पर बालकों का दाखिला दिया जाएगा। महतारी दुलार योजना अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता के साथ प्रवेश दिया जाएगा। एडमिशन के साथ पालक की मृत्यु प्रमाण-पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य है।
Updated on:
16 May 2024 08:46 am
Published on:
15 May 2024 03:34 pm

बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
