11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब इनकी पसंद को मिलेगा विधानसभा का टिकट, कांग्रेस ने जारी की दावेदारी की लिस्ट

छग विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर कांग्रेस रणनीति बनाकर राज्य सरकार को घेरने लगातार अपने कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकें कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 7 Jul 2018, 1:43 PM IST

Chhattisgarh congress commetie

अब इनकी पसंद को मिलेगा विधानसभा का टिकट, कांग्रेस ने जारी की दावेदारी की लिस्ट

बागबाहरा. छग विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर कांग्रेस रणनीति बनाकर राज्य सरकार को घेरने लगातार अपने कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकें कर रही है। गुरुवार 5 जुलाई को कांग्रेस के नए प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर के साथ खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय बागबाहरा पहुंचे। जहां जनप्रतिनिधि, ब्लॉक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से 2008 में छीनी हुई खल्लारी की सीट को वापस कांग्रेस की झोली में डालने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के बारे में जानकारी ली और कहा कि उन्हीं से उनकी पसंद के उम्मीदवारों के नामों को तरजीह देते हुए कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचाया जाएगा। खल्लारी में टिकट उसी व्यक्ति को मिलेगी, जो कार्यकत्र्ताओं की पहली पसंद हो। निष्ठा बदलने वाले आरोपों और विवादों से घिरा न हो, ईमानदार और साफ-सुथरी छवि का हो। प्रभारी सचिव ने साल 2013 के चुनाव में कांग्रेस की हार पर कार्यकर्ताओं से मंथन करते हुए कहा कि यहां कम अंतर से हार हुई थी। जिसका कारण वोटिंग के समय कार्यकर्ताओं की लापरवाही रही है। कार्यकर्ताओं के अनुसार उस समय तत्कालीन तथाकथित दलबदलू प्रत्याशी एवं उनके भतीजे के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से सब नाराज हो गए और मतदान के समय ध्यान नहीं दिया। इस बार ऐसा नहीं होगा। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस का विधायक बनने का सपना संजोए और अपने लिए जमीन तलाश रहे नेताओं को अपने-अपने बायोडाटा प्रस्तुत करने कहा गया।

किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव, पूर्व मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित धु्रव, पूर्व जनपद अध्यक्ष बसंता ठाकुर, महेंद्र चंद्राकर, नपा अध्यक्ष बसंती बघेल, चन्द्रहास साहू, रवि निषाद ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की। जनपद सभापति केशव चंद्राकर ने बाद में प्रभारी सचिव चंदन यादव से विश्राम गृह में मुलाकात की। सम्मेलन में पत्रकारों को नहीं बुलाए जाने की शिकायत भी प्रभारी राष्ट्रीय सचिव से की।