CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चक्रवात और द्रोणिका के असर से तेज हवा व अंधड़ के साथ गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने 10 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवा चलने से एक बार फिर से बैनर-पोस्टर गिर गए और बिजली भी एक घंटे तक बंद हो गई। मध्यप्रदेश के आस-पास द्रोणिका बनी हुई है। जिसके असर से मौसम में बदलाव हो रहा है।