1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahasamund Road Accident: बारात से लौट रही पिकअप वाहन का टायर फटा, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल

Road Accident: महासमुंद जिले के झल हाइवे में बीती देर रात दर्दनाक सड़क दुघर्टना हो गई। इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Mahasamund Road Accident: बारात से लौट रही पिकअप वाहन का टायर फटा, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल

Mahasamund Road Accident: ओड़िशा से ग्राम बरभाठा आ रही पिकअप वाहन टायर फटने पलट गई। इससे नरतोरा मोड़ के पास दो लोगों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरभाठा पटेवा से आधा दर्जन लोग पिकअप से ओड़िशा बारात में गए हुए थे। जहां से बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी। उसी दौरान झलप इलाके में बरेकेल कला नरतोरा के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससमें दो लोगों की मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद तत्काल 112 और पटेवा पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में भर्ती कराया। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार नयन लाल तुमगांव और धनेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आगे की जांच चल रही है। नेशनल हाइवे-53 पर रफ्तार का कहर जारी है। लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है। हादसे में लोगों की जान जा रही है। थाना प्रभारी विनोद कश्यप ने बताया कि घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले की जांच की जा रही है।

ग्रे स्पॉट बनाए गए

सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए दो नए ग्रे स्पॉट बनाए गए हैं। कोडार काष्ठागार और बागबाहरा के मौलीगुड़ा क्षेत्र को ग्रे स्पॉट बनाया है। वहीं पहले के दो ग्रे स्पोट को निरस्त कर दिया गया है। अब केवल दो ग्रे स्पॉट ही रह गए है। वहीं कांग्रेस भवन को भी सूची में शामिल करने की प्लानिंग चल रही है।

यह भी पढ़े: CG Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी ठोकर, मौके पर ही पत्नी की मौत, पति गंभीर

2024 में 247 की हुई मौत

जिले में 2024 में कुल 471 सड़क दुर्घटना हुई। इसमें 282 लोगों की मौत और 311 लोग घायल हुए हैं।2024 में कुल 247 मौत में 164 लोगों की मौत बिना हैलमेट की वजह से हुई है। 2023 में 489 दुर्घटना में 316 लोगों की मौत और 396 लोग घायल हुए हैं। 2022 में 458 दुर्घटना में 274 लोगों की मौत और 359 लोगों की मौत हुई।

मालवाहकों पर सवारी

जिले में लगातार मालवाहकों पर सवारी ढोई जा रही है और दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत एनएच-53 पर ही हो चुकी है, इसके बाद भी मालवाहकों पर सवारी ढोई जा रही है। इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शार्दी-विवाह कार्यक्रम व राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए मालवाहकों का उपयोग किया जाता है। चुनाव के दौरान भी जमकर उपयोग हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

महासमुंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग