योजना का क्रियान्वयन ब्लॉक स्तर पर होगा। जिले के पांचों ब्लॉकों में एक-एक ब्लॉक महिला शक्ति केंद्र की स्थापना की जाएगी। इन केंद्रों में कॉलेज की चार फैकल्टी मेंबर रहेंगे, जो महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ मिलकर छात्रों को योजना के बारे में जानकारी देंगे। ट्रेङ्क्षनग लेने के बाद एनएसएस की इन छात्राओं के साथ गांव की महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, बैंक मित्र जैसे सहयोगी मिलकर काम करें। गांव-गांव की महिलाओं को योजना की जानकारी दी जाएगी।