19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Mahasamund / मक्के का समर्थन मूल्य निर्धारित, फसल बेचने किसानों को कराना होगा ऑनलाइन पंजीयन

मक्के का समर्थन मूल्य निर्धारित, फसल बेचने किसानों को कराना होगा ऑनलाइन पंजीयन

मक्के की खरीदी पर सरकार ने समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 18 Sep 2018, 4:58 PM IST

makke

मक्के का समर्थन मूल्य निर्धारित, फसल बेचने किसानों को कराना होगा ऑनलाइन पंजीयन

महासमुंद. मक्के की खरीदी पर सरकार ने समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। इससे मक्के की खेती को बढ़ावा मिलने के साथ ही सैकड़ों किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ भी मिलेगा। अब तक समर्थन मूल्य निर्धारित नहीं होने के कारण किसान सिर्फ धान की खेती ही कर रहे थे।

इस वर्ष 1700 रुपए के समर्थन मूल्य पर मक्के की खरीदी होगी। जिले में करीब 740 हेक्टेयर में किसानों ने मक्के की फसल ली है। वहीं पिछले वर्ष 1200 हेक्टेयर में किसानों ने मक्के की फसल ली थी। समर्थन मूल्य की घोषणा के बाद किसान मक्के की फसल लेने के लिए रुचि दिखाएंगे। कृषि विभाग के अनुसार इस बार हेक्टेयर बढऩे की संभावना है। जिले से और सूची मंगाई जा रही है। इस वर्ष जिन किसानों ने मक्के की फसल ली है, उन्हें प्रति एकड़ १५ से २० हजार रुपए का फायदा होगा। खरीफ विपणन वर्र्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य पर १ नवंबर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक मक्का की खरीदी ३१ मई 2019 तक सरकारी समितियों में की जाएगी। कृषि विभाग के मुताबिक मक्के की खेती में पानी कम लगता है। वहीं इसकी उपज भी ज्यादा होती है।

मक्के की खेती करने वाले किसानों को इस बार समिति में ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद ही किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा। ३१ अक्टूबर तक पंजीयन का कार्य चलेगा। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी डीएल नायक ने बताया कि अभी तक मक्के की खेती करने वाले किसानों ने पंजीयन नहीं कराया है। ज्ञात हो कि प्रदेश में धान खरीदी 1 नवंबर से प्रारंभ होगी और यह कार्य ३१ जनवरी तक चलेगा। धान खरीदी की अधिकतम सीमा लिंकिंग सहित १५ क्विंटल प्रति एकड़ तय की गई है। ग्रेड-ए धान के लिए 1770 रुपए और कामन धान के लिए 1750 प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार की ओर से 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने पर किसानों को धान की किस्म के अनुसार प्रति क्विंटल 2070 रुपए या 2050 रुपए मिलेंगे।

डीएल नायक, नोडल अधिकारी