दरअसल, युवा व्यवसायी विश्वजीत गुप्ता द्वारा समाज सेवा एवं गरीब वर्ग को बेहद कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनके पिता समाजसेवी जयनारायण गुप्ता के सानिध्य में जयनारायण भारती धर्मार्थ चिकित्सालय का शुभारंभ 15 मार्च को भारती हॉस्पिटल परिसर किया जा रहा है। धर्मार्थ चिकित्सालय में परामर्श शुल्क 10 रुपए एवं खून जांच-ब्लड शुगर 20 रुपए, टायफाइड एवं मलेरिया जांच 30 रुपए, हीमोग्लोबिन की जांच 30 रुपए के अलावा दवाएं भी न्यूनतम दरों पर उपलब्ध रहेंगी। ओपीडी का समय सुबह 9.30 से दोपहर 1:30 एवं दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक है। चिकित्सालय के शुभारंभ पर संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।