जानकारी के मुताबिक सभी थाना क्षेत्रों में प्रेशर हॉर्न, काली फिल्म, हूटर, नाम पट्टी आदि को लेकर कार्रवाई की जा रही है। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी जा रही है। पुलिस की सख्ती और चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हडक़ंप मचा हुआ है। थाना प्रभारियों को विशेष रूप से ओडिशा से आने वाले संदिग्ध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है।