15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक और पुलिसकर्मी समेत 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, फिर वायरल करने की धमकी देकर चार महीने तक…

जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ शिक्षक,शासकीय कर्मचारी और पुलिस आरक्षक समेत चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इसीदौरान घटना की वीडियो भी बनाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 5 Mar 2020, 8:23 PM IST

शिक्षक और पुलिसकर्मी समेत 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद चार महीने तक किया ब्लैकमेल, पीड़िता ने लगाईं मदद की गुहार

शिक्षक और पुलिसकर्मी समेत 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद चार महीने तक किया ब्लैकमेल, पीड़िता ने लगाईं मदद की गुहार

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक महिला के साथ 4 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने अश्लील वीडियो बनाकर चार महीने तक शारीरक शोषण का आरोप लगाते हुए चारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

रातें रंगीन करने देह व्यापार के अड्डे पर गए थे व्यापारी, फर्जी पुलिस ने छापामार कर वसूली मोटी रकम

जानकारी के अनुसार, जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ शिक्षक,शासकीय कर्मचारी और पुलिस आरक्षक समेत चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इसीदौरान घटना की वीडियो भी बनाई।

इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर चारों ने उसे 4 महीने तक ब्लैकमेल कर उसका रेप किया। घटना अक्टूबर 2019 की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छुट्टी में उत्तर प्रदेश जा रहे सीआरपीएफ जवान ने बस में युवती के साथ की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार