30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमराज बनकर आया ट्रैक्टर चालक युवक को कुचल कर हुआ फरार, सड़क हो गई खून से लाल

पुलिस मौके पर पहुंच ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 A के तहत अपराध दर्जकर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 30 Oct 2017, 3:48 PM IST

road accident

महासमुंद. भंवरपुर के समीप ग्राम सलखंड में रविवार की दोपहर दो बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने साइकिल सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 A के तहत अपराध दर्जकर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Read More: थाने के पास ही लंबे समय से चल रहा था ये घिनौना खेल, लक्जरी गाडिय़ों में पहुंचते थे शौक़ीन

भंवरपुर चौकी में पदस्थ उप निरीक्षक पीपी तिर्की ने बताया कि दोपहर दो बजे बिना नंबर वाली आइचर कंपनी का ट्रैक्टर भंवरपुर से साजापाली की ओर आ रही थी, तभी ग्राम सलखंड के पास चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए साइकिल सवार करीब 30 वर्षीय एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक को गंभीर चोट आने के कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

इधर, सूचना मिलते ही भंवरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। तो देखा कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई और ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गई है। मृत युवक की शिनाख्ती के लिए आस-पास गांवों में पूछताछ की गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में भिजवा दिया गया है। बताया जाता है कि घटना के बाद से ट्रैक्टर का चालक भी मौके से फरार हो गया है। तिर्की का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस जुटी है। शिनाख्त होने पर ही पीएम की कार्रवाई की जाएगी।

Read More: बेटे ने हासिल किया ऐसा मुकाम, सब्जी बेचने वाले पिता को भी नहीं हुआ यक़ीन

ट्रक पलटा
सीमेंट से भरा ट्रक ग्राम चरौदा फाटक के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि, इस हादसे में चालक-परिचारक को चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 3955 सीमेंट भरकर रायपुर से ओडिशा की ओर आ रहा था, तभी ट्रक पलट गया।