लव, सेक्स और धोखे की यह वारदात देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ी हुई है। पीड़ित प्रेमिका बताती है कि महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला प्रशान्त चतुर्वेदी दिल्ली में रहकर एक कम्पनी में जॉब करता था, जहां वह भी जॉब करती थी। प्रेमिका की मानें तो दोनों के बीच प्यार पनपा और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। पांच साल तक प्रशान्त युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी पीड़ित प्रेमिका को शादी का झांसा देकर प्रशान्त उसके साथ सम्बन्ध बनाये हुए था। इसी बीच कुछ दिन पूर्व प्रशान्त घरेलू कार्य बताकर अपने घर महोबा वापस आ गया। प्रेमिका को क्या पता था कि वो जिसके साथ पिछले पांच साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है, उसने उसे धोखा देकर हाल ही में किसी और लड़की से शादी कर ली है।