26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने कांग्रेस को कहा धन्यवाद, कहा अब हम कर पा रहे हैं यह

बहुजन समाज पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महोबा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 20 Nov 2018, 7:37 PM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। मंगलवार को ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और 2019 चुनाव के लिए गठबंधन की संभावनाओं को लगभग खत्म कर दिया। मध्यप्रदेश के भोपाल में चुनावी रैली में पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा के साथ कांग्रेस पर खूब हमला किया। अखिलेश ने तंज कसते हुए कांग्रेस को धन्यवाद भी कह दिया।

ये भी पढ़ें- शिवपाल ने मायावती के लिए खड़ी कर दी बहुत बड़ी मुसीबत, अखिलेश के साथ बनाया गया प्लान हुआ चौपट

..तो 200 सीट जीत जाती कांग्रेस-

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं किया, जिसकी सपा की उम्मीद थी। अखिलेश ने इसको लेकर कांग्रेस पर हमला किया और कहा कांग्रेस के लोगों को धन्यवाद कि उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को साथ में नहीं लिया। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इससे अब हम उनके द्वारा किए गए गलत कामों के बारे में खुल कर बोल पा रहे हैं। अगर समाजवादियों और बसपा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को कांग्रेस साथ ले लेती तो मध्य प्रदेश में 200 सीट जीत जाती।

ये भी पढ़ें- KBC की हॉट सीट पर बैठी समाजवादी पार्टी के गढ़ से यह छात्रा, अमिताभ बच्चन के कई सवालों के दिए जवाब, रोमांचक एपिसोड में जीती इतनी बड़ी रकम, 21 नंबवर को होगा telecast

42 साल का हिसाब दे कांग्रेस-

यही नहीं उन्‍होंने भाजपा की तरह काग्रेस से बीते 42 साल की हिसाब मांग डाला। एक बयान में सपा मुखिया ने कहा कि कांग्रेस जब किसान की बात करती है तो वह भी तो मध्‍य प्रदेश में अपने 42 साल के कामकाज का हिसाब दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो अच्‍छा किया वह अच्‍छा किया। उन्‍हें लगता है कि लोकतंत्र में उनकी पार्टी बड़ी है, हम लोग कुछ नहीं। इससे कम से कम हमें अपनी पार्टी बनाने का मौका मिल गया। कांग्रेस को तो यही लगता है कि उनके बिना हमारा कुछ नहीं हो सकता।