10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहिंग्या मुसलमान राक्षस और आतंकवादी हैं, इन्हें देश से भगाएं गृहमंत्री : बीजेपी विधायक

चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को भी घेरा, एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी को बताया गद्दार...

2 min read
Google source verification
 bjp mla brijbhushan rajpoot

महोबा. चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने रोहिंग्या मुसलमानों की आड़ में सेकुलर दलों और नेताओं को जमकर कोसा। पत्रकार वार्ता में बीजेपी विधायक ने रोहिंग्या मुसलमानों को आतंकवादी करार देते हुए कहा कि म्यांमार में हिंदुओं का नरसंहार कर रोहिंग्या मुसलमान घुसपैठ कर जबरन भारत में आया है और यहां के कुछ गद्दार मुसलमान उनकी पैरवी कर रहे हैं। विधायक ने एआईएमआईएम प्रमुख असदउद्दीन का नाम लेते हुए कहा कि उनकी पैरवी करने वाले भी राक्षस से कम नहीं है। चरखारी विधानसभा से बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत दशहरा पर्व के मौके पर एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

बीजेपी विधायक ने कहा कि म्यांमार में मुसलमानों की हत्या नहीं हुई, बल्कि वहां हिंदुओं का नरसंहार हुआ है। वहां बौद्ध धर्म के लोगों की लाशें मिल रही हैं। म्यांमार की सरकार ने जब रोहिंग्या मुसलमानों को वहां से खदेड़ा तो ये भाग कर हिन्दुतान आ गए। ये अपराधी और आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान घुसपैठिए हैं, मगर कुछ सेकुलर दलों को ये शरणार्थी लग रहे हैं। इन्हें शरण नहीं मिलनी चाहिए। जिस देश को ये शरणार्थी लगते हैं वो इन्हें वहीं बुला ले।

'रोहिंग्या का समर्थन करने वाले राक्षस हैं'
बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान राक्षस हैं और जो इनका पक्ष ले रहे हैं वो भी राक्षस हैं। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान जब अपने देश म्यांमार के प्रति वफादार नहीं हुए वो भारत के भी नहीं हो सकते। ये गद्दार हैं। इनका समर्थन कर रहे लोग भी देश के गद्दार हैं।

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी भी गद्दार हैं : विधायक
म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमान अपने पूर्वजों के देश म्यांमार से गद्दारी करके हिंदुस्तान में शरण लेने आये हैं। इन गद्दारों का पक्ष लेने वाले ओवैसी भी देश के गद्दार हैं। उन्होंने गृहमंत्री से रोहिंग्या मुसलमानों को भगाने की बात भी कही।

अखिलेश-राहुल पर भी साधा निशाना
बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कैसे सेकुलर नेता हैं। जब मुसलमान के पर पीड़ा हो तो ये बोलते नजर आते हैं। विधायक ने कहा कि जब गलत खबर चल रही थी कि म्यांमार में मुस्लिम मारे जा रहे हैं तो सभी ये नेता उचक-उचककर बयान बाजी कर रहे थे। जब हिंदुओं के कत्लेआम होने की खबरें आई, तब कोई सेकुलर क्यों नहीं दिख रहा। किसी ने भी हिंदुओं की पीड़ा पर विलाप नहीं किया। क्या सिर्फ मुसलमानों का दर्द ही दर्द है हिंदुओं का नहीं?