15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच स्थानों पर भाजपा सरकार का विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, जानें कौन सी है 5 जगह

कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा योगी सरकार के विरोध में पांच अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Congress

congress party

महोबा: जनपद में पांच स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए एक रणनीति तैयार की है। जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यलय में एक बैठक आयोजित की गई। इसका साथ ही बैठक के बाद योगी सरकार के विरोध में पांच अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन करने के लिए पांच अलग अलग तारीख भी घोषित की गई है। प्रदर्शन के दौरान हर स्थान पर कोई न कोई जनपद या प्रदेश स्तर का नेता मौजूद रहेगा और निगरानी रखेगा।

प्रदर्शन करने के लिए अलग अलग तिथियां घोषित

जिला कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यलय में जो बैठक की गई थी। उस दौरान जिला अध्यक्ष आफाक सरवर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा है कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें जनता से जो वादा किया है। वो वादा भाजपा सरकार पूरा नहीं कर पा रही है। इसके साथ ही भाजपा सरकार जनता के साथ विश्वासघात करने में कोई कसर भी नहीं छोड़ रहीं हैं। इसी के विरोध में ब्लाक स्तरीय विरोध प्रदर्शन करने के लिए अलग अलग तिथियां घोषित की गई हैं।

ये तिथियां की गई घोषित

1. 18 जून पूर्व मंत्री बादशाह सह व ब्लाक अध्यक्ष नंदराम मुखिया द्वारा विरोध का नेतृत्व किया जाएगा।
2. 19 जून को पनवाड़ी में पूर्व मंत्री धुराम चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष रणविजय सह, नेतृत्व करेंगे
3. 22 जून को कबरई के ग्राम बरीपुरा में पीसीसी खेमचंद्र अहिवार, ब्लाक अध्यक्ष भरत द्विवेदी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
4. इसी तरह 23 जून को जैतपुर ब्लाक के जैतपुर कस्बा में प्रदेश सचिव पीसीसी निर्दोष दीक्षित व ब्लाक अध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा नेतृत्व करेंगे।
5. 27 जून को श्रीनगर के पवा ग्राम में पीसीसी पृथ्वी राजपूत के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव युगराज भदौरिया, प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित, देवेंद्र मोहन चौबे, प्रदेश संगठन मंत्री लालू दूबे उर्फ प्रद्युम्न कुमार दुबे, प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में अजीज खान, लक्ष्मी वर्मा, सईद राईन, राकेश सह, सुनील यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

महोबा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग