सीएमओ और सीएमएस के यहां भी छापेमारी की गई। छापेमारी में एसडीओ महोबा, जेई बिजली विभाग सहित एक दर्जन बिजली कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान बिजली विभाग को कई आवासों में डॉक्टर बिना मीटर के बिजली का उपयोग करते मिले। विद्युत विभाग के एसडीओ ने बकाया वसूली के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कही है। विद्युत विभाग बिजली चोरी करने वालो पर सख्त हो चूका है। अब आम ही नहीं बल्कि सरकारी कालोनियों में भी बिजली चोरी के मामले देखने को मिल रहे हैं।