बुलंदशहर. भाजपा सरकार जहां पूरे देश में बिजली पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं बुलंदशहर जिले में एक गांव ऐसा भी है जहां तीन साल पहले विद्युत विभाग ने घरों में मीटर तो टांग दिए, लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि यहां कनेक्शन भले ही न दिए गए हों, लेकिन बिजली का बिल हर माह आ रहा है।