8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महोबा
आजमगढ़ में बीडीओ के साथ हुई मारपीट, यहांं महोबा में आंदोलित हुए ग्राम विकास अधिकारी
Play video

आजमगढ़ में बीडीओ के साथ हुई मारपीट, यहांं महोबा में आंदोलित हुए ग्राम विकास अधिकारी

उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में एडीएम लवकुश त्रिपाठी द्वारा खंड विकास अधिकारी को गाली-गलौच कर थप्पड़ मार गला दबाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

Google source verification

महोबा. उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में एडीएम लवकुश त्रिपाठी द्वारा खंड विकास अधिकारी को गाली-गलौच कर थप्पड़ मार गला दबाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रादेशिक प्रदेश विकास सेवा संगठन उत्तरप्रदेश के प्रांतीय के आवाहन पर महोबा जिले के चारो ब्लाकों के खंड विकास अधिकारीयो ने एकजुट होकर विकासभवन में एडीएम का पुतला फूंक प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। एडीएम द्वारा पीडीएस अधिकारी से दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य की शिकायत को लेकर सभी बीडीओ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कार्रवाई की मांग की है।

सार्वजनिक रूप से किया गया सिर्फ दुर्व्यवहार

महोबा जिले के जैतपुर ब्लाक की महिमा विद्यार्थी पनवाड़ी के खंड विकास अधिकारी पीएन द्विवेदी और विनय कुमार तिवारी, आरएस गौतम ने मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा दूसरे राजपत्रित अधिकारी के साथ खुलेआम सार्वजनिक रूप से न सिर्फ दुर्व्यवहार किया गया। अपितु मारपीट की गई है इस घटना से ग्रामविकास विभाग के हजारों अधिकारी/कर्मचारी स्तब्भ एवं आक्रोशित है तथा उनके मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। एक सप्ताह का समय व्यतीत होने के बाद भी दोषी अधिकारी लवकुश त्रिपाठी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अगर इस घटना को शासन ने तत्काल संज्ञान में नहीं लिया तो हम आगामी समय में हड़ताल करने में बाध्य होंगे।

ये भी पढ़ें

image