2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना के जवान की उत्तराखंड में हर्ट अटैक से मौत

पत्नी के मोबाइल पर आई मौत की खबर, घर में मचा कोहराम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 15 Nov 2017, 12:50 PM IST

army

आर्मी

महाराजगंज. जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र के सेना के जवान की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह जवान के पत्नी को फोन पर मौत की सूचना आई। यह खबर सुनते ही पत्नी बेहोश हो गई और परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:

दरोगा के बेटे ने दिखाई दबंगई, सरेराह कार पर खड़े होकर लहराया असलहा


स्थानीय कस्बा निवासी स्व. जवाहर वर्मा का पुत्र राजेन्द्र वर्मा ( 42 वर्षीय )थल सेना में उत्तराखंड के हल्द्वानी एएससी ( आर्मी सप्लाई कोर ) बटालियन में तैनात थे। वे अभी एक सप्ताह पूर्व घर आए थे। छुट्टी बिता कर उत्तराखंड डयूटी पर चले गए थे। सेना के अधिकृत जानकारी के अनुसार राजेंद्र मंगलवार की रात कमरे मे सोने गए। सुबह देर तक न जगने पर साथी जवान जगाने गए तो वे अचेत पाए गए। फौरन सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि राजेंद्र की मौत हार्ट अटैक से हुई।

यह भी पढ़ें:

यूपी में ऑनर किलिंग, इज्जत के नाम पर पिता ने की बेटी की हत्या


बुधवार की सुबह में पत्नी धूपकला वर्मा को मोबाइल पर पति की मौत की सूचना दी गई। बटालियन के अधिकारियों से परिजनों ने भी मोबाइल से राजेंद्र की मौत की जानकारी की। बताया गया की रात में वह भोजन कर अपने कक्ष में चले गए । सुबह में जब डयूटी के लिए नही उठे तो उन्हें जाकर उठाने का प्रयास किया । मेडिकल परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।


परिवार के लोग रोते बिलखते उत्तराखंड के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी होने के बाद शुक्रवार तक जवान का शव उनके पैतृक आवास पर आ सकता है जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।