मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर अपने बयान से सैफई परिवार में हलचल मचा दी है। सबसे अधिक गर्म माहौल समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में है। शिवपाल सिंह यादव ने बयान दिया, कि यदि पार्टी में उन्हें कोई राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी नहीं मिलती, तो कोई बड़ी बात नहीं कि दूसरी पार्टी में शामिल हो जायें। इस बयान के बाद मैनपुरी में शिवपाल सिंह यादव के वे समर्थक उत्साहित हैं, जो पार्टी में अभी तक पूरी तरह निष्क्रिय हो चुके हैं, या फिर पार्टी छोड़ चुके हैं।