6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल मुलायम के गढ़ में पहुंचेंगे डिप्टी सीएम, तीन किमी की पदयात्रा कर समझाएंगे CAA की बारीकियां

  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद का 11 जनवरी शनिवार को भ्रमण प्रस्तावित है।

less than 1 minute read
Google source verification
keshav prasad maurya

Keshav Prasad Maurya

मैनपुरी। मुलायम सिंह का गढ़ कहा जाने वाले मैनपुरी में लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) की बारीकियां समझाने का जिम्मा खुद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद संभालेंगे। 11 जनवरी शनिवार को उनका भ्रमण प्रस्तावित है। इस दौरान वे तीन किलोमीटर की पदयात्रा कर लोगों को इस कानून की हकीकत से वाकिफ कराएंगे। साथ ही इस बीच पर्चियों का भी वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: SC-ST आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने CAA को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना, दलित विरोधी बताया...

वीवीआईपी कार्यक्रम की सूचना के बाद प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। गुरुवार को जिला सहकारी बैंक में मीटिंग कर कार्यक्रम की रणनीति तय की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के मुताबिक समर्थकों और पदाधिकारियों के साथ उप मुख्यमंत्री की पदयात्रा की शुरुआत करहल चौराहे से होगी। इसके बाद बड़ा चौराहा, संता-बसंता चौराहा, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा होते हुए सहकारी बैंक परिसर में जनसभा होगी। पदयात्रा के दौरान राहगीरों और दुकानदारों को इस कानून के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान लोनिवि के अधिकारियों ने कचहरी रोड पर रंग-रोगन का काम शुरू करा दिया है। जेल रोड से लेकर डीएवी इंटर कॉलेज तक मुख्य सड़क पर डिवाइडर और खंभों पर रंग कराया गया है।