
Farmer brutally murdered
मैनपुरी। घर में शादी का माहौल है। 19 जुलाई को नातिन की बारात आनी थी, लेकिन परिजन तलाश रहे थे वृद्ध किसान को। किसान 9 जुलाई को शादी के कार्ड बांटने और कोल्ट स्टोरेज से आलू लेने गया था, लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा। शुक्रवार को उसका शव बंद पड़े ईंट भट्टे के कमरे में मिला, मृतक का एक हाथ भी नहीं था। तलाश करने के बाद उसका सिर घटनास्थल से करीब 40 मीटर दूर मिला। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने की शिनाख्त
पुलिस ने मृतक की शिनाख्त दर कोतवाली के गांव धारऊ निवासी किसान 50 वर्षीय किसान गेंदालाल के रूप में कर ली। पुलिस थाने में उसके गुमशुदा होने की सूचना था। पुलिस ने बताया कि 9जुलाई को वह एनएमबी कोल्ड स्टोरेज खर्रा से नातिन शिवानी की शादी के लिए आलू लेने गए थे। वो कार्ड भी बांट रहे थे। शिवानी की बारात 19 जुलाई को आनी है। जब गेंदालाल घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। कोई पता न लगने के बाद 10 जुलाई को थाने में मामला दर्ज कराया।
यहां मिला शव
थाना दन्नाहार क्षेत्र के बंद पड़े ईंट भट्टे से काफी बदबू आ रही थी। जब कुछ लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला, तो उनके होश उड़ गए। कमरे के अंदर सिर कटा हुआ सड़ा गला शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उसका एक हाथ नहीं था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी, वहीं जांच के इस क्रम में पुलिस को घटनास्थल से करीब 40 मीटर दूर उसका कटा सिर पड़ा मिला।
परिजनों ने कराया मुकदमा दर्ज
सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना को लेकर परिजनों से जानकारी करना चाही, लेकिन परिजन कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सके हैं। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Updated on:
13 Jul 2018, 6:28 PM IST
Published on:
13 Jul 2018, 6:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.