मातम में बदली खुशियां
हादसे की सूचना मिलते ही सीओ राकेश कुमार पांडेय, एसडीएम अमित कुमार मय पुलिस बल के साथ मौके पहुंच गए। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। हर कोई परेशान और हैरान था कि जिस घर में शादी की अभी कुछ समय शहनाई बज रहीं थी, उसी घर में एक साथ तीन मौतों से मौत का मातम छा गया है। एसडीएम अमित कुमार के अनुसार बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मारी थी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।