10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS: इस जिले से लोकसभा 2019 लड़ेंगे मुलायम सिंह यादव, शिवपाल के ​खुलासे के बाद भतीजे अखिलेश यादव के उड़े हुये हैं होश

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव 2019 में यादवों के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी से सैफई परिवार का कौन सा सदस्य चुनाव मैदान में आ रहा है, इस पर सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा खुलासा कर दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि मैनपुरी से उनके बड़े भाई मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 5 Oct 2018, 10:51 AM IST

 Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav

जानिये किस पार्टी के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव
सेक्युुलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से पत्रिका रिपोर्टर के साथ स्पेशल इंटरव्यू में बताया कि नेता जी को सम्मान के साथ चुनाव मैदान में उतारा जायेगा, लेकिन उन्होंने ये साफ नहीं किया कि मुलायम सिंह यादव सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगे या फिर सक्युलर मोर्चे से। हालांकि शिवपाल यादव ने साफ कहा, कि नेता जी को सेक्युलर मोर्चे से पूरा समर्थन है और नेता जी को मैनपुरी से सेक्युलर मोर्चे के टिकट पर लड़ाने के लिए मना लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें - सूरत के अरबपति बिजनेसमैन का पिता वृद्धाश्रम में, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पढ़िये दर्द भरी रियल स्टोरी

ये बोले शिवपाल यादव
करहल विधानसभा क्षेत्र के औंछा में सेक्युलर मोर्चा के नेता सुजान सिंह यादव के निवास पर आये शिवपाल सिंह यादव का एक बार फिर दर्द छलका। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लड़ाई सिर्फ सम्मान की थी। नेताजी के साथ क्या हुआ, ये किसी से छुपा नहीं है। पार्टी के लिए खून पसीना बहुत मैंने भी बहाया, लेकिन अंत में परिणाम क्या निकला। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेता जी का पूरा सम्मान है और ये सम्मान कभी कम नहीं होगा।

ये भी पढ़ें - Apple Company मैनेजर की मौत के बाद यूपी पुलिस के सिपाहियों के पक्ष में छिड़ गया बड़ा अभियान, उड़ जायेंगे योगी सरकार के होश...

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा 2019 से पहले ये सूची की जारी, सपाइयों के उड़ गये होश

ये भी पढ़ें - इस लोकसभा सीट पर होगा रोमांचक मुकाबला, सैफई परिवार के चाचा और भतीजे आ सकते हैं आमने—सामने!