1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Accident : मैनपुरी बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा

UP Accident : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, घायलों के समुचित इलाज का निर्देश

2 min read
Google source verification
Bus Accident

Bus Accident

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े- मैनपुरी में हुए बस हादसे की दर्दनाक तस्वीरें दिल दहला देंगीं...

बुधवार तड़के हुई दुर्घटना
बता दें कि राजस्थान के जयपुर से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जा रही डबल डेकर बस नम्बर Up 76 k 7275 मैनपुरी में पलट गई। इस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हुई है। करीब 35 लोग घायल हैं। यह दुर्घटना मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के कीरतपुर पुलिस चौकी के पास हुई। बस इटावा-मैनपुरी रोड के डिवाइडर से टकराई और पलट गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल मैनपुरी भिजवाया। कीरतपुर गांव के लोगों ने भी पुलिस की मदद की। घटना बुधवार तड़के की है।
यह भी पढ़े
Breaking जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही टूरिस्ट बस मैनपुरी में पलटी, 17 की मौत

प्रभारी मंत्री पहुंचे
मैनपुरी के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों हालचाल पूछा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदन व्यक्त की। आगरा मंडल के मंडलायुक्त के राममोहन राव भी मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से अब तक का घटनाक्रम जाना। साथ ही कहा कि सभी को समुचित सहायता प्रदान की जाए।

यह भी पढ़े- प्राइवेट नौकरी वाले इस तरह पा सकते हैं पेंशन, करना होगा ये आसान सा काम