25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी पर फूटा लोगों का गुस्सा, पुतले फूंके

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने टीवी कार्यक्रम में बाल्मीकि समाज पर टिप्पणी कर दी थी।

2 min read
Google source verification
people protest

people protest



मैनपुरी। बॉलीवुड स्टार्स सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी कह देते हैं। जिससे बवाल खड़ा हो जाता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान और शिल्पी शेट्टी की टिप्पणी पर हो रहा है। दोनों स्टार्स ने टीवी कार्यक्रम में बाल्मीकि समाज पर टिप्पणा कर दी थी। जिससे समाज के लोगों में खासा आक्रोश है। मैनपुरी जिले में बाल्मीकि समाज के लोगों ने शुक्रवार को सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के पुतले फूंके। साथ ही उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


'सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें दोनों स्टार'
शुक्रवार को नगर के घंटाघर चौराहे पर बाल्मीक समाज के लोगों ने सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का पुतला फुंकते हुए जमकर नारेबाजी की। विरोध करने वाले लोगों ने बताया कि दो स्टार्स द्वारा बाल्मीकि समाज पर अभद्र टिप्पणी करने से लोगों की भावनाएं आहत हुई है। किसी को यह हक नहीं है कि वो किसी समाज पर ऐसी टिप्पणी करे। इन लोगों का कहना था कि अगर सुपरस्टार सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो वे लोग आंदोलन करेंगे। इस दौरान समाज के लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें- शहंशाह ए हिन्दुस्तान अकबर के इस चर्च पर हुए कई बार हमले, चौंकाने वाला है इतिहास


टीवी कार्यक्रम में की थी जातिसूचक टिप्पणी
प्रदर्शन करने वाले लोगों का आरोप है कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने निजी टीवी चैनल पर प्रसारित अपने एक फिल्म प्रमोशन के कार्यक्रम में अपने साक्षात्कार के दौरान कोरियोग्राफर द्वारा बताए गए स्टेप्स की तुलना करते हुए जातिसूचक टिप्पणी की थी। बता दें कि शुक्रवार को ही सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई है। कुछ जगह लोगों ने सलमान की इस फिल्म के पोस्टर भी जलाकर विरोध किया है।

ये भी पढ़ें-क्रिसमस पर लोगों को स्वच्छता अभियान से करेंगे जागरूक, होगा कुछ ऐसा, पढ़े खबर