
कान्हा नेशनल पार्क में बाघिन का शिकार, बफर जोन स्थित फंदे में फंसा मिला शव
मंडला/ मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क में एक दो साल की बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में सनसनी फैल गई है। बाघिन वन विभाग द्वारा ट्रेकर आधारित थी, जिसका नाम भाग्य रखा गया था। जांच टीम को उसके गले में वायर फंसा मिला है। टीम का अनुमान है कि, शिकारियों ने उसके गले में फंदा फंसाया होगा। ये भी अनुमान है कि, आसपास किसी गांव वाले ने सूअर को फंसाने के लिए भी फंदा लगाया होगा, लेकिन इसकी चपेट में बाघिन आ गई। बाघिन की मौत के बाद कान्हा की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
गश्त के दौरान गार्ड को दिखा था बाघिन का शव
बता दें कि, मंगलवार को कान्हा नेशनल पार्क के बफर जोन परिक्षेत्र खापा बंहनी बीट के कक्ष नंबर 1104 में बीट गार्ड गश्त पर था। इस दौरान गार्ड को फायर लाइन के पास बाघिन दिखाई दी। बाघिन किसी तरह की हरकत में नहीं होने पर बीट गार्ड ने पास जाकर देखा, तो उसे मालूम हुआ कि, बाघिन की मौत हो चुकी थी। उसके गले में क्लच वायर का फंदा लगा था। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बुधवार सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. संदीप अग्रवाल द्वारा शव परीक्षण कर शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
इस तरह किया जाता है शिकार
घटना के बाद डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची आसपास स्थित एक किलोमीटर के दायरे में सर्चिंग भी की गई है। घटना के 48 घंटे बाद भी शिकारी कान्हा प्रबंधन की पहुंच से दूर हैं। वहीं, जानकार कहते हैं कि, पहले एक-दो बार कुछ लोग सूअर के शिकार की कोशिश कर चुके हैं। इसमें भी शिकारी इसी तरह के वायर का इस्तेमाल करते हैं और तार का गोल फंदा बनाकर मार्ग पर रख देते हैं, जैसे ही जानवर की गर्दन उसमें जाती है, वो जरा सी हरकत होने पर फंस जाती है। इससे जानवर की तुरंत ही दम घुटने से मौत हो जाती है।
जंगल में मिला युवक का शव - video
Published on:
27 Jan 2021, 9:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.