19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Mandsaur / व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक के घर चोरों ने की चोरी की वारदात

व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक के घर चोरों ने की चोरी की वारदात

सोने-चांदी के जेवरात सहित 25 हजार रूपए चुरा कर ले गए, चोरियों रोकना तो दूर पुरानी चोरियां भी नहीं खोल पाई पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 27 Mar 2018, 8:13 PM IST

patrika

crime

मंदसौर । दलौदा में हर माह चोरी की वारदातें हो रही है। पुलिस चोरियों को रोकना तो दूर पुरानी चोरियों को खोल भी नहीं पा रही है। बीत रात को भी चोरों ने तीन मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें मकान मालिक नहीं होने की वजह से कितनी चोरी हुईइसकी जानकारी नहीं लग पाई।वहीं एक मकान से चोर सोने-चांदी के जेवरात सहित २५ हजार रूपए नगदी चुरा कर ले गए है। पुलिस अधिकारियों को जब चोरियों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने जल्द खुलासा करने की बात कही।
जानकारी के अनुसार महेश नगर माहेश्वरी मांगलिक भवन के पास व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक जुगल किशोर तोतला के घर गत रात्रि चोरों ने चोरी की वारदात की।चोरों ने मुख्य दरवाजे के पास की खिड़की में लग रही लोहे की ग्रिल को कपड़ा रखकर निकाला। कपड़े के कारण ग्रिल तोडऩे की आवाज नहीं आई। ग्रिल तोड़कर मकान में घूसे।
घर वालों को किया बंद
चोरों ने अंदर घूस देखा तो जिस कमरे में परिजन सोए थे उसके दरवाजे को लगा कर बंद कर दिया। ताकि परिजन बाहर नहीं आ सके। बाद में पीछे कमरे के ताले को तोड़कर कमरे में पढ़ी सेफ का ताला खोल कर सेफ में रखी 4 सोने की चूडिय़ां, ३ सोने की अंगूठियां, तीन सोने की चैन, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के गिलासों का सेट, चांदी के जेवरात एवं 20 से 25 हजार नगदी चोर चुरा कर ले गए। चोर वहां पर 2 कूलेंट की बॉटल छोड़ गए। शायद यह कूलेंट इसलिए था कि घर वाले कभी उठ जाए या बाहर आए तो वहां ढोलने पर चिकना हो जाए। और वह पीछा नहीं कर सके।
आवाज आई तो उठे घरवाले
चोर जब ऊपर से बाहर की और कूदे तो जोर से आवाज आई जिससे घर वालों को पता चला कि कोई है। उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला, इसके बाद जोर-जोर से आवाजे भी लगाईलेकिन किसी ने नहीं सुना। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को फोन लगाया लेकिन जब तक चोर भाग चुके थे। बाद में मौके पर चौकी प्रभारी बलदेव सिंह पहुंचे और घरवालों को कहने लगे की पुलिस को सूचना देना चाहिए और दुकान पर कार्यस्थ कर्मचारी को चौकी लेकर गए। इसके साथ ही उसके पीछे स्थित दो मकानों के और ताले तोड़े गए। मकान मालिक नहीं होने के कारण अभी यह ज्ञात नहीं हुआ है कि वहां से क्या चोरी हुआ है।
इन चोरियों को खुलासे का इंजार
-8 मार्च को नगर में लगभग 7 स्थानों पर ताले टूटे थे और कपड़ा व नगदी चोरी हुआ था।
-13 फरवरी को पुलिस गश्त पॉइंट के समीप मोहित मोबाइल व विनायक गारमेंट पर चोरी हुई थी एवं प्रगति चौराहा पर सेठिया ज्वेलर्स पर भी चोरी हुई।
-7 दिसंबर को सेठिया मार्केट में मनोहर लाल कन्हैया लाल सोनी, महावीर मार्केट, सोनावद मोबाइल व रेडीमेड, बंटी शर्मा की दुकान आदि जगह पर चोरी हुई।
इनका कहना...
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर कनेश ने कहा कि चोरी की वारदातों में चोरों को पकडऩे के लिए प्रयास किए जा रहे है।