26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया और वाट्सअप ग्रु्रप पर भडकाऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करो

पुलिस और प्रशासन की हुईबैठक, पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर ने दिए निर्देश

1 minute read
Google source verification
patrika

police

मंदसौर । पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ङ्क्षसह ने गुरुवार शाम को ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ङ्क्षसह ने सभी थानाप्रभारियों को निर्देशित किया कि कोईभी व्यक्ति फेसबुक, वाट्सअप, टयूटर, इन्स्ट्राग्राम पर भडकाऊ पोस्ट करता हैतो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाईकी जाए। वहीं जिले में बदमाशों को चिह्ंित कर उन पर पैनी नजर रखी जाए। वहीं कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई भी घटना हो तो तत्काल सूचित करें। और संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाईकरें। एएसपी सुंदर ङ्क्षसह कनेश ने बताया कि बंद सहित अन्य कार्यक्रमों को लेकर संयुक्त बैठक की गईहै। बैठक में एसडीएम एसएल शाक्य, आरपी वर्मा, साधुलाल प्रजापत, तहसीलदार पारस कुम्हारा, ब्रह्मस्वरूप श्रीवास्तव, एएसपी गरोठ डा बकरवाल सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
०००००००००००००००

स्कूलों के समय परिवर्तन का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा
मंदसौर.
गर्मी के चलते जिले में स्कूलों का समय परिवर्तन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी आरएल कारपेंटर ने कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। जिसमें स्कूलों का समय सुबह साढ़े बजे से १२ बजे तक करने के लिए लिखा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कारपेंटर ने बताया कि गर्मी की वजह से सुबह साढ़े बजे से १२ बजे तक का समय स्कू लोंं का करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।

धू-धू कर जला ट्रेक्टर, शार्ट सर्किट से हुआ हादसा
संजीत. समीपस्थ गांव दोबडा में गुरुवार दोपहर को ईंट भरकर निकल रहे एक ट्रेक्टर में अचानक आग लग गई। चालक ने तत्काल उतरकर जान बचाई।कुछ देर बाद ट्रेक्टर धू-धू कर जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईशर ट्रेक्टर नगरी दलोदा निवासी ईंट भट्टा संचालक दुर्गालाल का था जो की भट्टे से ईंट सप्लाई का कार्य मे ंलगा था लेकिन ट्रेक्टर मे शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। हांलाकि कोईजनहानि नहीं हुई।