26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंधिया ने चलाए शब्दो के बाण, किसे कहा ढोंगी… पढि़ए पूरी खबर.

सिंधिया ने चलाए शब्दो के बाण, किसे कहा ढोंगी... पढि़ए पूरी खबर.
2 min read
Google source verification
patrika

सिंधिया ने चलाए शब्दो के बाण, किसे कहा ढोंगी... पढि़ए पूरी खबर.

मंदसौर.
चुनाव आ गए तो प्रधानमंत्री मोदी को किसान याद आ गए और २३ नवंबर को उन्होंने मंदसौर का दौरा बना लिया। यह बात कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहीं। वे मंंगलवार को नारायणगढ़ में आयोजित आमसभा को संबोधित कर रहे थे। सिंधिया मल्हारगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी परशुराम सिसौदिया के समर्थन में जनसंपर्क करने आए थे। उन्होंने मोदी, योगी के नाम के साथ ढोंगी शब्द का उपयोग किया। ढोंगी शब्द का प्रयोग उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के लिए किया। उन्होंने कहा कि शिवराज ने २ हजार करोड़ रुपए के विज्ञापन छपा लिए, लेकिन किसानों की सुध नहीं ली। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिवराज को बॉलीवुड में एक्टिंग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो १० दिनों में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। मंडी में फसल बेचने पर तीन के अंदर किसानों को राशि मिलेगी।

सिंधिया हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब १२ बजे नारायणगढ़ के समीप पहेड़ा में बनाए गए हेलीपेड़ पर उतरे। यहां से वे मंच पर पहुंचे और आमसभा को संबोधित किया।सिंधिया ने कहा कि ये, चुनाव आपका भविष्य तय करने वाला चुनाव है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश में अब अर्जी से चलने वाली सरकार नहीं, बल्कि जतना की मर्जी से चलने वाली सरकार होगी। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा, कि अब प्रदेश में बदलाव का वक्त है और इसके लिए आप लोग कांग्रेस का साथ दें। उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। सिंधिया ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब मेरे अन्नदाताओं के सीने पर गोली चलाने वाले राक्षसों को प्रदेश से उखाड़ फेंकेंगे।

उन्होंने मंच पर कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचंद को समझाईश दी। साथ ही एकजुटता से कांग्रेस प्रत्याशी सिसौदिया को जीताने के लिए प्रयास करने की बात कहीं। उल्लेखनीय है कि श्यामलाल को टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा की थी। सोमवार को श्यामलाल का नामांकन फार्म निरस्त हो गया था। वहीं श्यामलाल ने परशुराम के समर्थन में जनसंपर्क भी सुबह से प्रारंभ कर दिया था। सभा को पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भी संबोधित किया। सभा के बाद सिंधिया लोगो से मिले। कई लोगो ने उनके साथ सेल्फी ली। जावद, गरोठ, सुवासरा और जावरा में बागियों को साधने के लिए नटराजन और राजेंद्रसिंह गौतम के बीच चर्चा भी हुई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रातडिय़ा, राजेंद्रसिंह गौतम मुकेश काला, राघवेंद्रसिंह तोमर सहित कई लोग उपस्थित थे।