मंदसौर.
छात्रावास की भूमि पर बीएसएनएल का सामान पड़ा हैं, जो अब तूल पकड़ता जा रहा हैं। बीएसएनएल उठाने को तैयार नहीं और एबीवीपी के कार्यकर्ता इसे हटाने की मांग कर रहे है। इसी मामले को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया और सडक़ों पर बैठकर धरना दिया। तीन घंटे तक धरना चला और परिषद के पदाधिकारियों से लेकर छात्रों ने नारेबाजी की। बीएसएनएल दफ्तर के समीप छात्रावास की जमीन पर सामान बीएसएनएल ने रख रखा है, वहां पर मुख्य मार्ग पर धरना दिया। बाद में तहसीलदार ब्रह्मस्वरुप श्रीवास्तव पहुंचे तो महाविद्यालय प्राचार्य रविंद्र सोहानी भी पहुंचे। छात्र नेता धरने के बाद भी बीएसएनएल के अधिकारियंो के नहीं आने को लेकर अधिक नाराज हुए।