30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेलमेट पहन युवाओं ने रैली में दिया सुरक्षा का संदेश

हेलमेट पहन युवाओं ने रैली में दिया सुरक्षा का संदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 2 Sep 2018, 12:56 PM IST

patrika

हेलमेट पहन युवाओं ने रैली में दिया सुरक्षा का संदेश

मंदसौर.
धरणीधर जयंती पर धाकड़ समाज द्वारा शनिवार को भगवान बलराम की झांकी के साथ बाईक रैली निकाली गई। रैली में मंदसौर जिले सहित समीपस्थ रतलाम नीमच जिले के धाकड़ समाज के हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए। करीब तीन किमी लंबी रैली में शामिल लोगों की बाईक रैली का राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों ने जगह जगह स्वागत किया। धाकड़ समाज के आराध्य भगवान धरणीधर (बलराम) जयंती पर धाकड़ समाज द्वारा पहली बार जिला मुख्यालय पर बाईक रैली निकाली गई। रैली में मंदसौर जिले के धाकड़ समाज निवासरत गांवों से सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने बाईक के साथ शामिल हुए। रैली धाकड़ छात्रावास यश नगर से 11.30 बजे प्रारंभ हुई। जो यशनगर चौराहे, श्री कोल्ड चौराहा सरदार पटेल चोराहा, गांधी चोराहा सहित कई प्रमुख मार्गो से होकर निकली। रैली का समापन 3 बजे छात्रावास पर भगवान बलराम की महाआरती के साथ हुआ।


हेलमेट पहन दिया सडक़ सुरक्षा का संदेश
बाईक रैली में सबसे आगे चल रहे करीब 300 से ज्यादा बाईक चालकों ने रैली में यातायात के नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहन कर बाईक चलाते हुए सडक़ सुरक्षा का संदेश भी दिया। धाकड़ समाज के विभिन्न गांवो में बाईक रैली में ज्यादा से ज्यादा बाईक चालकों के हेलमेट पहन कर रैली में शामिल होने के लिए आयोजकों ने खासा प्रचार प्रसार करते हुए समझाइश भी दी थी उसी के चलते बाईक रैली में हेलमेटधारी खासा आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही रैली में विभिन्न गांवो से शामिल हुए किसानों ने अपनी परंपरागत वेशभूषा कुर्ता पजामा एवं साफा बांधकर शामिल हुए। यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ।
--------------------------

इण्डियन पोस्ट पेमेंट बैंक का हुआ शुभांरभ
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ 1 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से किया गया। इस अवसर पर शहर के पीजी कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया एवं जिपं अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी थे। आईपीपीबी के शुभांरभ के अवसर पर प्रधानमंत्री ने दोपहर 3.३० से 4.२० बजे तक जनता को संबोधित किया। इसका सीधा प्रसारण भी कार्यक्रम स्थल पर दिखाया गया। वहीं जिले के चयनित डाकघरों में उद्घाटन स्थल पर आम जनता के लिए किया गया। आभार प्रधान डाकघर अधीक्षक आरडी कौरव ने माना।