मृतक रायसेन जिले के, हादसे में तीन या चार की मौत अभी संदेह
जावर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि भीषण हादसे में कार में तीन लोगों के झुलसे हुए शव नजर आ रहे हैं। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि प्रारंभिक पड़ताल में कार में चार लोगों के सवार होने की बात सामने आई है। मृतक रायसेन निवासी बताए जा रहे हैं, अभी धर्मेन्द्र, उदित, आशीष और जीतू के नाम सामने आए हैं। पुलिस मामले में पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि यह कार पहले किसी पाटीदार के नाम से किसी दूसरे नाम को ट्रांसफर हुई थी। वर्तमान में यह कार किसी रायसेन के व्यक्ति के नाम पर है।