
शहर में जहां मर्जी, वहां लगा लगाई जा रही मांस की दुकाने
भोपाल/ कोलार. नगर निगम अधिकारी भले ही मांस का विक्रय करने वाली दुकानों के लिए अलग से व्यवस्था करने की बात कहते हैं, पर नियम कायदों को ताक पर रखकर शहर में अवैध दुकानें संचालित की जा रही हैं, यहां न केवल मांस-मछली की बिक्री की जाती है, बल्कि इन्हें काटा भी जाता है।
नगर निगम की ये अनदेखी पर्यावरण को तो नुकसान पहुंचा ही रही है साथ ही स्थानीय रहवासियों के लिए भी परेशानी की वजह बनी हुई है। हालात ये हैं कि सड़क किनारे बेचे जा रहे मांस के कारण बदबू फैली रहती है। इनसे निकलने वाले अवशेष को खुले में ही डम्प कर दिया जाता है, जो बदबू और गंदगी की मुख्य वजह बनते हैं। अधिकतर दुकानों के पास मांस विक्रय करने का लाइसेंस तक नहीं है।
दुकानों को ढंकने के लिए नहीं करते व्यवस्था
कोलार के गेंहूखेड़ा में मुख्य मार्ग में ही मांस-मछली की दुकानें लगाई जाती हैं। इन दुकानों को ढंकने के लिए किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। सड़क किनारे संचालित हो रही दुकानों के कारण रहवासी परेशान हैं। इन दुकानों के कारण इस क्षेत्र में बदबू और गंदगी फैली रहती है।
मांस और शराब की दुकाने बनती जा रही रहवासियों के लिए आफत
नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ललिता नगर मेन चौराहे पर मांस-मछली की दुकानें लगा ली गई हैं। इन दुकानों के कारण होने वाली गंदगी के कारण यहां से आना-जाना मुश्किल हो गया है।
नगर निगम द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से यहां से गुजरने वाले राहगीर खासे परेशान है। राहगीरों की समस्या यही खत्म नहीं होती मांस के दुकान के बंगल में शराब की दुकान संचालित होने के कारण इस मार्ग पर शराबियों का जमघट लगा रहता है।
लिंक रोड भी आता जा रहा अतिक्रमणकारियों की चपेट में
मैनिट चौराहे से कोलार की ओर जाने वाली लिंक रोड क्रमांक-3 पर जगह-जगह अतिक्रमणकारियों द्वारा मांस-मछली की अवैध दुकानें संचालित की जा रही हैं।
इन दुकानों से निकलने वाले कचरे को सड़क किनारे ही फेंक दिया जाता है, जिसके कारण इस मार्ग पर बदबू और गंदगी फैली रहती है। शिकायत के बाद भी यहां कार्रवाई नहीं की गई है।
रहवासी क्षेत्र में मांस-मछली की दुकाने संचालित करना पूर्णत: प्रतिबंधित है। मुझे आपके माध्यम से जानकारी मिली है कि कोलार में लोगों द्वारा अवैध रूप से मांस की दुकाने संचालित की जा रही है और खुुले में इनके अवशेष फैंके जा रहे हैं। मैं जल्द ही मौका मुआयना कर दुकान संचालकों पर चालानी कार्रवाई करूंगा।
जगदीश टांक, एएचओ जोन-18
Published on:
02 Sept 2018 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
