
स्वच्छता टीम ने पूछा- कचरा वाहन प्रतिदिन आता है या नहीं
मंदसौर.
स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शुक्रवार को औचक निरीक्षण के लिए मंदसौर पहुंची। इस दौरान टीम ने विभिन्न क्षेत्र में आमजन से फीबैक लिया और स्वच्छता के संबंध में जानकारी जुटाई। फीडबैक लेने के लिए दो टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर आमजन से चर्चा कर रही थी। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता का निरीक्षण करते हुए चल रही थी। टीम के साथ नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
देर शाम तक फीडबैक के लिए घूमती रही टीम
स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने दोपहर करीब १ बजे से सर्वेक्षण प्रारंभ किया। इस दौरान टीम रामटेकरी, खानपुरा, प्रतापगढ़ रोड, शिवनाथ विहार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे के लिए पहुंची। यहां टीम ने क्षेत्रवासियों से विभिन्न प्रश्र कर स्वच्छता के संबंध में जानकारी जुटाई। टीम ने इस दौरान आमजन से पूछा कि प्रतिदिन कचरा वाहन आता है या नहीं, गीला कचरा और सुखा कचरे के लिए अलग-अलग कलर वाले बॉक्स होते हैं अथवा नहीं। क्षेत्र में सफाईकर्मी आकर सफाई करते हैं या नहीं, मंदसौर में स्वच्छता को लेकर उनकी क्या राय है। ऐसे ही कई सवाल टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में रहवासियों से किए।
सवाल के साथ लिए फोटो भी
टीम के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों के रहवासियों से बात करने के लिए बातचीत करने वाले लोगों के फोटो भी लिए और अपने एप पर अपलोड भी किए। टीम के सदस्यों ने इस दौरान क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान स्वच्छता और गंदगी के फोटो भी लिए। लोगों से स्वच्छता के संबंध में राय जानने के साथ ही टीम के सदस्यों ने क्षेत्र की गलियों और लोगों के घरों में भी सफाई का निरीक्षण किया।
नगर पालिका को नहीं थी टीम के आने की जानकारी
स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम अचानक ही मंदसौर पहुंच गई। नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम के आने के संबंध में पूर्व से कोई जानकारी थी। दोपहर करीब एक बजे जब टीम नगर पालिका के कार्यालय पर पहुंची, तब नपा के अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने तत्काल अपना कार्य प्रारंभ कर दिया और दो टीम के रूप में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन से फीडबैक लेने के लिए रवाना हो गई।
Published on:
22 Sept 2018 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
