
लॉकडाउन बढऩे के साथ सेवा समितियों ने भी बढ़ाया सेवा कार्य, बांटी 251 राशन किट
गरोठ (मंदसौर) . नगर सहित इस क्षेत्र के आसपास क्षेत्रों में सामाजिक संस्थाएं इस संकट की घड़ी में आगे आकर जरूरतमंद लोगों और मजदूरों के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मंगलावर को 3 मई तक बढाए गए लॉक डाउन के बाद समिति द्वारा अपनी सेवाएं और बढा दी है। जिसमें गोवंशों, श्वानों के साथ अब पंछियों की सेवा का जिम्मा भी उठा लिया है। इसके लिए 200 सकोरे बनवाए जा रहे। जो छतों पर लगाए जाएंगे।
लॉक डाउन के दूसरे पार्ट में समिति द्वारा जरूरतमन्दो को चिन्हित कर उनके घरो पर कार्यकर्ताओं द्वारा राशन सामग्री की किट पहुंचाना शुरू कर दिया। जिसमें मंगलवार को 251 किट राशन की घर घर पहुंचाई। जिसमे खड़ावदा रोड, पोरवाल मोहल्ला, माली मोहल्ला, पथवारी रोड पर जाकर जरूरतमन्द लोगों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया। गोवंश और श्वानों को प्रतिदिन हरी घास ओर रोटियों की व्यवस्था की जा रही है। किट वितरण के दौरान ललित चन्देल, राहुल दानगढ़, मनोज डपकरा, सुनील चन्देल, राजेश धनोतिया मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ता भी जुटे सेवा में
वही क्षेत्र के विधायक देवीलाल धाकड़ के सानिध्य एवं नगर के दानदाताओं के सहयोग से मंडल भाजपा द्वारा प्रतिदिन भोजन के पैकेट बनाकर वितरित किए जा रहे हैं और भी ऐसी अनेक सामाजिक संस्थाएं हैं जो सेवा कार्य मैं लगे हैं। मंडल अध्यक्ष राजेश सेठिया ने बताया कि प्रतिदिन भोजन पैकेट और मास्क वितरित किए जा रहे है।
Published on:
15 Apr 2020 05:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
