आज दाम रहे स्थिर
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम यथावत क्रमश: 74.34 रुपए, 77.03 रुपए, 80.00 रुपए और 77.28 रुपए प्रति लीटर बने हुए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी पूर्ववत क्रमश: 67.24 रुपए, 69.66 रुपए, 70.55 रुपए और 71.09 रुपए प्रति लीटर बने हुए हैं। दिल्ली, कोलकाता, और मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल 15 पैसे जबकि चेन्नई में 16 पैसे लीटर महंगा हो गया था और डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 10 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।