आजादपुर मंडी में बुधवार को कई दिनों बाद प्याज का थोक भाव 40 रुपए से नीचे आया। व्यापारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में प्याज का थोक भाव 25-38 रुपये प्रति किलो हो गया है, जोकि पिछले सप्ताह 50 रुपये प्रति किलो हो गया था। शर्मा ने बताया कि बुधवार को मंडी में 55 गाड़ी यानी 1,100 टन प्याज आया इसके अलावा एक दिन पहले का बचा हुआ 95 टन यानी 1900 टन प्याज बचा हुआ है। इस प्रकार, सप्लाई बढऩे से कीमतों में करीब सात-आठ रुपये गिरावट आई है।