सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट, आईटी सेक्टर में हरियाली
वैसे आज सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन आईटी सेक्टर में हरियाली देखने को मिल रही है। पहले बात गिरावट वाले सेक्टर्स की करें तो बैंक एक्सचेंज और बैंक निफ्टी दोनों ही करीब 400 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बीएसई ऑटो 2&8.91, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 187.93, कैपिटल गुड्स 95.83, बीएसई मेटल 97.75 और बीएसई पीएसयू में 37.99 अंकों गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर आईटी सेक्टर 80.67 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। आज आईटी कंपनी विप्रो के तिमाही आंकड़ें आने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर तेल और गैस 36.39, बीएसई एफएमसीजी 13.41, बीएसई हेल्थकेयर 1.84 और बीएसई टेक 24.39 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है।