इसलिए कंपनी हो रही है डीलिस्ट
ऑल कार्गो कंपनी ने शेयर बाजार से डिलिस्ट होने का फैसला कर लिया है। कंपनी के इस कदम के अनुसार यह क्रेडिट मेट्रिक्स को बेहतर बनाने में मदद करेगा, ऋण दायित्वों के वित्तपोषण में सुधार करेगा, परिचालन में लचीलापन देगा, नई वित्तीय संरचनाओं की खोज करेगा और अनुपालन लागत में कटौती करेगा। कंपनी बोर्ड के सामने यह प्रस्ताव 27 अगस्त को रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रमोटर ग्रुप के सदस्यों के पास कंपनी के पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी के 70.01 फीसदी तक यानी कुल 17.2 करोड़ शेयर हैं। सार्वजनिक शेयरधारक 29.99 फीसदी है।