17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल के दाम में फिर से बढ़ी महंगाई, जानिए आज कितना हुआ महंगा

देश के चारों महानगरों में Petrol Price में 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा 10 दिनों में Petrol Price में हो चुकी है 1.27 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 25 Aug 2020, 9:22 AM IST

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 25th Aug 2020

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 25th Aug 2020

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Today : देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में इजाफा ( Petrol Price Hike ) जारी है। लगातार दस दिनों की बात करें तो 19 अगस्त को छोड़ 16 अगस्त से लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से पेट्रोल सवा रुपया प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम ( Petrol Price Today ) 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। जबकि डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में लगातार स्थिरता जारी है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ेंः-Mark Zuckerberg ने पहले ही जता दी थी US में Tiktok को लेकर चिंता

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार छठे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 81.73, 83.24 और 88.39 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की वृद्घि हुई है, जिसके बाद यहां पर दाम 84.73 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि 16 अगस्त से अब तक पेट्रोल के दाम में 1.27 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

यह भी पढ़ेंः-ICICI के बाद SBI, PNB, UBI BOB जैसे सरकारी बैंक भी बेचेंगे अपने शेयर्स, जानिए क्या है पूरा मामला

डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों के लोगों को डीजल के दाम सोमवार वाले ही चुकाने होंगे। पेट्रोल के मुकाबले तुलना करें तो डीजल के दाम में 29 जून के बाद लगातार बढ़ते रहे हैं। वैसे देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में सरकार ने वैट में भी कटौती की है। जिसके बाद दाम 8 रुपए प्रति लीटर कम हो गए हैं। वैसे आज आपको देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.56, 77.06, 80.11 और 78.86 रुपए प्रति लीटर तक चुकाने होंगे।