31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिन्नी बंसल ने बेचे फ्लिपकार्ट के शेयर्स, टाइगर ग्लोबल के साथ 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का हुआ सौदा

100 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर टाइगर ग्लोबल को बेचे बिन्नी बंसल ने शेयर बाजार को इस बारे में जानकारी दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 2 Sep 2019, 3:56 PM IST

binny bansal

नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल ने ई-कॉमर्स कंपनी (फ्लिपकार्ट) में अपने शेयरों को वैश्विक कोष टाइगर ग्लोबल को 1.4 करोड़ डॉलर से अधिक (100 करोड़ रुपये से ऊपर) में बेचा है। डेटा इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म पेपर डॉट वीसी के पास मौजूद दस्तावेज से यह जानकारी हुई।


शेयर बाजार को दी जानकारी

पेपर डॉट वीसी ने कहा, "फ्लिपकार्ट की ओर से शेयर बाजारों को दी गयी जानकारी संकेत मिलता है कि बिन्नी बंसल ने वॉलमार्ट के फ्लिपकार्ट का अधिग्रहण करने के बाद तीसरी बार शेयरों की बिक्री की है। इस बार बंसल ने अपने हिस्सेदारी टाइगर ग्लोबल के दो फंड्स को हस्तांतरित की है।"


ये भी पढ़ें: सितंबर में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का चौथा चरण होगा लॉन्च, एक बार फिर खरीदें सस्ते में सोना


इन कंपनियों को बेचे शेयर्स

इसमें कहा गया है कि बंसल ने मौजूदा शेयरधारक इंटरनेट फंड प्राइवेट लिमिटेड को 47,759 इक्विटी शेयर और टाइगर ग्लोबल एट होल्डिंग्स को 54,596 शेयर बेचे।


2.5 करोड़ डॉलर की पूंजी शामिल

पेपर वीसी ने कहा कि उनका अनुमान है कि यह बिक्री सौदा सबसे कम स्तर पर 1.45 करोड़ डॉलर में हुआ होगा। यह वॉलमार्ट की ओर से 2018 से किए जा रहे शेयरों के अधिग्रहण मूल्य पर आधारित है। यदि हम 'फोनपे' की वृद्धि के कारण फ्लिपकार्ट के पूंजीकरण में हुई वृद्धि को शामिल करें तो यह सौदा 2.5 करोड़ डॉलर तक जा सकता है।


ये भी पढ़ें: मनरेगा मजदूरों के लिए सरकारी की नई योजना, ट्रेंनिग के साथ हर रोज मिलेंगे 250 रुपए


बंसल ने जून में बेची हिस्सेदारी

बिन्नी बंसल से इस पर प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। बंसल ने इस साल जून में अपनी हिस्सेदारी का एक छोटा हिस्सा वॉलमार्ट की इकाई फिट होल्डिंग्स एसएआरएल को करीब 7.64 करोड़ डॉलर में बेचा था। माना जाता है कि वॉलमार्ट के अधिग्रहण के दौरान बंसल ने 15.9 करोड़ डॉलर के शेयर बेचे थे।