जानकारों की मानें तो नोटबंदी के पहले और बाद में कैश के स्तर पर बराबरी होना अर्थव्यवस्था को कई तरह के नुकसान के तरफ इशारा कर रहा है। लोग पहले ही 2000 रुपए के नोट बंद होने के अफवाह का शिकार हो चुके हैं। नोटबंदी के दौरान सरकार ने कैशलेस अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की दलील दी थी। मसलन आतंकवाद की फंडिंग कम होगा, कालेधन पर रोक लगेगा, देश में अवैध लेनदेन में कमी आएगी, अधिक से अधिक लोग टैक्स के दायरे में आएंगे। आज नोटबंदी के लगभग डेढ़ साल बाद कैशलेस अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार के सभी दावे कागजी साबित हो रहे हैं।