शिकायत बांगरोद निवासी संजय जैन ने की, जिसमें बताया कि वह लघु उद्योग चलाता है। उसका जो सामान बिकता है, उसमें बड़ी मात्रा में आमजन सामग्री का भुगतान चिल्लर के रूप में करती है। एेसे में उसके पास बड़ी मात्रा में चिल्लर एकत्र हो गई है। उसका खाता बांगरोद की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। वह जब भी चिल्लर लेकर बैंक में जमा करने जाता है, तो हफ्ते में दो बार सिर्फ दो हजार रुपए की चिल्लर ही जमा की जाती है, उससे अधिक की चिल्लर नहीं ली जाती है। इतना ही नहीं शेष दिन में भी बैंक उसके द्वारा ले जाई जाने वाली राशि जमा करने में आनाकानी करती है।