29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का संकट गहराया, नवरात्र से एक दिन पहले 7 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

आज शेयर बाजार में मात्र 15 मिनट के कारोबार में निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। सेंसेक्स करीब 1400 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी में करीब 400 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 12 Apr 2021, 10:17 AM IST

moneylaund2.jpg

Market investors beware, your money may sink in March-April

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है। कोविड 19 के बीते 24 घंटों में पौने दो लाख के करीब केस आ चुके है। जिसमें सबसे ज्यादा देश की इकोनॉमिक कैपिटल महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है। आज प्रदेश में दो से तीन हफ्तों तक लॉकडाउन लगाने पर फैसला हो सकता है। जिसकी वजह से बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 15 मिनट के कारोबार में 1400 अंकों तक नीचे आ गया। जबकि निफ्टी 400 अंकों तक नीचे गिर गया। जिसकी वजह से बाजार निवेशकों को मात्र 15 मिनट के कारोबार में 7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया। बैंकिंग सेक्टर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में 1000 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1229.27 अंकों की गिरावट के साथ 48362.05 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 377.80 अंकों की गिरावट के साथ 14457.05 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई स्मॉल कैप 701.87, बीएसई मिड-कैप 776.47 और सीएनएक्स मिडकैप 924.10 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः-Gold Price Today: 12 अप्रैल 2021 को दिल्ली में सोने की दर, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत

बैंकिंग सेक्टर में करीब 1500 अंकों की गिरावट
आज सेक्टोरल इंडेक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक एक्सचेंज 1470.42, बैंक निफ्टी 1320.35 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1017.71 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई ऑटो 877.95 अंक, कैपिटल गुड्स 675.73, तेल और गैस 435.32, बीएसई मेटल 356.03, बीएसई पीएसयू 287.75, बीएसई एफएमसीजी 207.62, बीएसई हेल्थकेयर 45.74, बीएसई आईटी 54.51 और टेक 61 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

फार्मा कंपनियों के शेयरों में तेजी
आज फार्मा कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। सिपला के शेयरों में 3.88 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज 1.57 फीसदी, डिविस लेबोरेटरीज 1.09 फीसदी, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 0.73 फीसदी और इंफोसिस के शेयरों में 0.64 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक का शेयर 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 5.64 फीसदी, बजाज फाइनेंस 5.16 फीसदी, टाटा मोटर्स 5.11 फीसदी, अदानी पोट्र्स एंड एसईजेड 4.87 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।