सोना 500 रुपए तक हुआ सस्ता
एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह से सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे को आधार मानें तो पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 1.162 फीसदी या 505 रुपए की गिरावट के साथ 43040.00 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा हैं। वहीं, तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव सोमवार सुबह 0.71 फीसदी या 311 रुपए की गिरावट के साथ 43260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने के दाम में और गिरावट देखने को मिल सकती है।