
पीएम मोदी की इस गलती ने कनार्टक में करार्इ फजीहत, इनके भी डुबोए 2 लाख करोड़ रुपए
नर्इ दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से सत्ता में आए हैं, तब से पार्टी ने विधानसभा चुनावों में मोदी के नाम पर बीजेपी ने चुनाव लड़ा है। अधिकतर राज्यों में बीजेपी को जबरदस्त फायदा भी हुआ है। लेकिन कनार्टक में पीएम मोदी एक गलती कर गए। मतदान से पहले मोदी आैर उनके खेमे ने बीएस येदियुरप्पा को सीएम फेस घोषित कर दिया। जिसके बाद बाद जो नतीजे सामने सामने अाए हैं आैर शपथ लेने के बाद जो स्थिति बन रही है उसे पूरा देश देख रहा है। इस पूरे नाटक के बीच कनार्टक को जो नुकसान हुआ वो अलग है! लेकिन इस नाटक ने जो बाजार कितना नुकसान पहुंचाया उसपर नजर किसी की भी नहीं है। पिछले चार दिनों में शेयर बाजार को अब तक कइर् लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। आइए आपको भी बताते हैं कि कर्नाटक चुनाव की वजह से शेयर मार्केट को कितना नुकसान हुआ है?
निवेशकों को हुआ लाखों करोड़ का नुकसान
कर्नाटक के नाटक की वजह से शेयर बाजार को बड़ा झटका लगा है। 15 मर्इ को जैसे ही रुझानों में बीजेपी बहुमत हासिल कर रही थी, तब शेयर बाजार 400 अंकों के साथ बढ़त के साथ आगे चल रहा था। लेकिन दिन ढलते ही आंकड़े पूरी तरह से बदल गए। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी तो बनी, लेकिन बहुमत से थोड़ा दूर हो गर्इ। उसी दिन शेयर मार्केट को 14 मर्इ के मुकाबले 43,511.45 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। जो आखिरी कारोबारी दिन में 2 लाख करोड़ रुपए को पार गया। आपको बता दें कि 2014 के बाद देश के जितने राज्यों में चुनाव हुए हैं, उनके नतीजों के बाद शेयर मार्केट को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।
आंकड़ों पर डालते हैं नजर
अगर बात 15 मर्इ से ही शुरू करें तो उस दिन क्लोजिंग के बाद बीएसर्इ की मार्केट कैप 1,49,25,264.78 करोड़ रुपए था। जो 16 मर्इ को घटकर 1,48,87,071.32 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। करीब 50 हजार करोड़ रुपए का नुकसान। जो 17 मर्इ को भी जारी रहा। 17 मर्इ को मार्केट क्लोिजंग के बाद 1,48,81,162.65 करोड़ रुपए का मार्केट कैप हो गया। अगर बात सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन की करें तो 1,47,16,051.09 करोड़ रुपए मार्केट कैप हो गया। 15 मर्इ से 18 मर्इ तक शेयर बाजार के बीएसर्इ के मार्केट कैप को करीब 2 लाख करोड़ रुपए के नुकसान पर पहुंच गया।
चार दिन में डूबे 2 लाख करोड़ रुपए
तारीख मार्केट कैप
15 मर्इ 1,49,25,264.78करोड़ रुपए
16 मर्इ 1,48,87,071.32 करोड़ रुपए
17 मर्इ 1,48,81,162.65 करोड़ रुपए
18 मर्इ 1,47,16,051.09 करोड़ रुपए
Updated on:
19 May 2018 03:07 pm
Published on:
19 May 2018 05:38 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
