भारत में लगातार सस्ता हो रहा है सोना
भारतीय वायदा बाजार में सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मौजूदा समय 3 बजे सोना 109 रुपए की गिरावट के साथ 44,314 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दाम 44251 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। आज सोना सुबह 9 बजे 44,305 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था और मंगलवार को सोने के दाम 44,423 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अगस्त 2020 में सोने के दाम 56191 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑल टाइम हाइक पर पहुंच गए थे। ऐसे में सोना आज करीब 22 फीसदी यानी 12 हजार रुपए तक कम हो चुका है। जबकि 2020 में सोने की कीमत में 31 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।